विशेष

एअर इंडिया पर DGCA ने ₹1.1 करोड़ का जुर्माना लगाया:सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, एयरलाइन आदेश के खिलाफ अपील करेगी

भारत के एविएशन रेगुलेटर DGCA ने सेफ्टी से जुड़े नियमों के उल्लंघन को लेकर एअर इंडिया पर ₹1.1 करोड़ का जुर्माना लगाया है। एअर इंडिया ने बोइंग B777 एयरक्राफ्ट की कुछ फ्लाइट्स में ऑक्सीजन से जुड़े तय जरूरी नियमों और सुरक्षा मैनुअल का पालन नहीं किया था।

 

एअर इंडिया ने DGCA के जारी आदेश पर असहमति जताई हैं। एअर इंडिया ने बताया कि उसने बाहरी एक्सपर्ट के साथ मिलकर जांच की और निष्कर्ष निकाला कि सेफ्टी से कोई समझौता नहीं किया गया है। हम अपील समेत उपलब्ध सभी विकल्पों की समीक्षा करेंगे।

कंपनी के ही एक एम्प्लॉई ने इसे लेकर DGCA को शिकायत की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। पिछले हफ्ते भी DGCA ने कम विजिबिलिटी की स्थिति में फ्लाइट ऑपरेशन के लिए पायलटों की रोस्टरिंग में चूक के लिए एअर इंडिया पर ₹30 लाख का जुर्माना लगाया था।

'12 मिनट कैमिकल पैसेंजर ऑक्सीजन सिस्टम' में कमी मिली
DGCA को अक्टूबर में एयरलाइन के एक कर्मचारी की शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया था कि एअर इंडिया मुंबई/बेंगलुरु-सैन फ्रांसिस्को के बीच बोइंग B777 विमान के जरिए जो फ्लाइट ऑपरेट करती है, उसमें सेफ्टी के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। शिकायत में यह भी बताया गया था कि नवंबर 2022 के बाद से ऐसा हो रहा है।

शिकायत के आधार पर एविएशन रेगुलेटर ने एअर इंडिया के विमानों की '12 मिनट कैमिकल पैसेंजर ऑक्सीजन सिस्टम' की जांच की। ऑक्सीजन सिस्टम विमान में लगभग 12-15 मिनट तक ऑक्सीजन का उत्पादन कर सकते हैं। इमरजेंसी आने पर इतने समय में पायलट विमान को कम ऊंचाई पर ला सकते हैं, जहां एक्स्ट्रा ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होती।

 

फ्लाइट में हर एक पैसेंजर के लिए सीट से ऊपर ऑक्सीजन मास्क होते हैं। इमरजेंसी की स्थिति में इस्तेमाल के लिए ये नीचे आ जाते हैं।

नोटिस के जवाब के बाद ₹1.10 करोड़ का जुर्माना लगाया
जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद DGCA ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। रेगुलेटर ने कारण बताओ नोटिस के जवाब की जांच करने के बाद एअर इंडिया पर ₹1.10 करोड़ का जुर्माना लगाने का फैसला लिया।

पिछले हफ्ते भी DGCA ने कम विजिबिलिटी की स्थिति में फ्लाइट ऑपरेशन के लिए पायलटों की रोस्टरिंग में चूक के लिए एअर इंडिया पर ₹30 लाख का जुर्माना लगाया था।

2 महीने पहले भी ₹10 लाख का जुर्माना लगाया था
दो महीने पहले DGCA एअर इंडिया पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। एयरलाइंस पर यह जुर्माना यात्रियों को जरूरी सुविधाएं देने लिए तय स्टैंडर्ड का पालन नहीं करने के कारण लगाया था। DGCA ने कहा था, 'हमने मई और सितंबर में दिल्ली, कोच्चि और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की यूनिट का इन्स्पेक्शन किया, जिसमें पाया कि एयरलाइन सिविल एविएशन प्रोविजन्स (CAR) का ठीक से पालन नहीं कर रही है।'

ये खबरें भी पढ़ें ...

इंडिगो पर 1.20 करोड़, MIAL पर 60 लाख रुपए जुर्माना, पैंसेंजर्स ने एयरपोर्ट टरमैक पर डिनर किया था

 

इंडिगो की गोवा से दिल्ली जा रही फ्लाइट 6E 2195 के पैसेंजर्स ने रविवार (14 जनवरी) को मुंबई एयरपोर्ट के टरमैक पर बैठकर डिनर किया था। इस मामले में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपए जुर्माना लगाया है। वहीं मुंबई एयरपोर्ट ऑपरेट करने वाली कंपनी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) पर 60 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। पूरी खबर पढ़ें ...

पायलट को थप्पड़ मारने के मामले में नया दावा, फ्लाइट में मौजूद पैसेंजर बोला- बुजुर्गों को इग्नोर कर रहे थे क्रू मेंबर्स

 

इंडिगो फ्लाइट में पायलट को थप्पड़ मारने के मामले में नए दावे किए जा रहे हैं। इस फ्लाइट में सफर कर रहे एक अन्य पैसेंजर ने घटना के पीछे एयरलाइंस को जिम्मेदार ठहराया।

यात्री सनल विज ने आरोप लगाया कि पैसेंजर की गलती बताकर इंडिगो अपने कुप्रबंधन और गलतियों को छिपा रहा है। पूरी खबर पढ़ें...

खबरें और भी हैं...